MP WEATHER NEWS

MP WEATHER NEWS: कड़ाके की ठण्ड के लिए हो जाइये तैयार, अचानक गिरा पारा, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

MP WEATHER NEWS:

MP WEATHER NEWS: मध्यप्रदेश में अचना ही पारा 10 डिग्री तक गिर जाने से पूरे प्रदेश में ठण्ड का माहौल बना हुआ है। ठण्ड इतनी तेज है की प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर ने आदेश जारी करके विद्यालओं के समय में परिवर्तन किया है और कई जिले तो ऐसे हैं जहाँ पर विद्यालयों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ठण्ड का माहौल ऐसा है कि लोग सुबह भी ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं और पूरे प्रदेश को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 7-8 दिन ऐसा ही ठंडभरा रहने वाला है।

अचानक इसलिए बढ़ी ठण्ड-

पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत में शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत से आने वाली सार्ड हवाएं पूरे देश को अपनी चपेट में ले रही हैं इसी लिए देश के लगभग सभी राज्यों में पारा गिरता जा रहा है और ठण्ड बढ़ती जा रही है।

राजधानी भोपाल भी ठण्ड की आगोश में-

मध्यप्रदेश की राजधानी में पीछे 4 दिनों से पारा गिरता जा रहा है नए साल के आते ही राजधानी में ठण्ड ने भी दस्तक दे दी है। ठण्ड के कारण राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर विद्यालओं के समय में परिवर्तन कर दिया है। राजधानी में तेज ठण्ड के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी भोपाल में पिछले 2 दिनों से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

और खबर पढ़ें-

MP NEWS: मध्यप्रदेश बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

MP School Closed Breaking: ठंड के चलते भोपाल में बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

एमपी के नगरों में न्यूनतम तापमान- (WEATHER NEWS)

पचमढ़ी 4.6 डिग्री सेल्सियस
भोपाल 7.1 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 7.9 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 8.2 डिग्री सेल्सियस
इंदौर 9.1 डिग्री सेल्सियस
गुना में 5.6 डिग्री सेल्सियस
दतिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस
उमरिया 7.4 डिग्री सेल्सियस
सागर में 7.9 डिग्री सेल्सियस
नरसिंहपुर में 8 डिग्री सेल्सियस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *