MP NEWS: मध्यप्रदेश में खेलों के महाकुंभ की शुरूआत, शिवराज-ठाकुर करेंगे शुभारंभ

MP NEWS: मध्यप्रदेश में खेलों के महाकुंभ की शुरूआत, शिवराज-ठाकुर करेंगे शुभारंभ

MP NEWS: मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की आज से शुरूआत होने जा रही है। आज शाम को 7 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें देश, प्रदेश के कई नेता शामिल होंगे। बता दें की इस आयोजन में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में कहा है कि, खेल आज को श्रेष्ठ बनाता है और बेहतर भविष्य का निर्माण करता है। खेल से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ होता है और जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कार्यक्रम के लिए पधारे कलाकारों, गायकों के साथ पौधारोपण किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का रंगारंग शुभारंभ शाम 7 बजे राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी। समारोह में ओडिशा के इलेक्ट्रानिक्स आईटी स्पार्ट्स मंत्री तुषारकांति बेहरा और अरूणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि टीटी नगर स्टेडियम में 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था। तब से लेकर अब तक कुल 4 संस्कारण हो चुके हैं। पहली बार मध्य प्रदेश इसकी मेजबानी कर रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र, असम और हरियाणा इसकी मेजबानी कर चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *