MP NEWS: नए साल की शुरूआत होते ही कोतमा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ को जश्न मनान महंगा पड़ गया। नए साल के जश्न के मौके पर विधायक सुनील सराफ ने मंच से फायरिंग की और जमकर नाचे। सुनील सराफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें की इससे पहले विधायक जी पर ट्रेन में एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।
नए साल के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे विधायक-
जानकारी के अनुसार कोतमा में नए साल के मौके पर एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। आयोजन के दौरान विधायक सुनील सराफ मंच पर फिल्मी गानों पर थिरकते नजर आए। उसी दौरान उन्होंने अपनी जेब से तमंचा निकाला और फायरिंग कर दी। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लिया है। साथ ही मामले पर कार्रवाई करने की बात कही है।
वीडियो देखिये-
महिला से छेड़छाड का लग चुका है आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले ट्रेन में एक महिला से बदसलूकी के मामले में सुनील सर्राफ का नाम सामने आया था। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला ने दोनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि वह अपने बच्चे के साथ ट्रेन के H-1 कोच में सो रही थी, तभी दो विधायक आए, उनका हाथ पकड़कर उनके साथ खाना खाने को कहा। महिला ने आगे बताया था कि सराफ और कुशवाहा जोर-जोर से बात कर रहे थे और उसे परेशान कर रहे थे। महिला की शिकायत पर दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज भी किया गया था।