MP ELECTION NEWS: क्या शिव-विष्णु की जोड़ी 2023 में कर पाएगी कमाल

MP ELECTION NEWS: क्या शिव-विष्णु की जोड़ी 2023 में कर पाएगी कमाल

MP ELECTION NEWS: मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने में महज 7 महीनों का वक्त है। फिलहाल मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक बार रहने वो मुख्यमंत्री का ताज पहन चुके है और अब शिवराज पार्टी को 2023 में पांचवी बार सत्ता में लाने की कवायद में जुटे हैं। हालांकि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दावा कर चुके है कि 2023 में उनकी‌ सरकार बनेगी। इतना ही नहीं कांग्रेसी उन्हें भावी मुख्यमंत्री तक बता चुके है। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि कांग्रेस को 2023 में मात देने के लिए शिव-विष्णु की जोड़ी बीजेपी की नैया पार लगाने में कामयाब होगी की नहीं। बीजेपी ने तो एमपी फतह करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। वीडी शर्मा जब संगठन के मुखिया बने, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन 15 महीनों बाद हुए घटनाक्रम में प्रदेश में न केवल भाजपा की सरकार बनी थी, बल्कि शिवराज की मुख्यमंत्री बतौर चौथी पारी की‌ शुरुआत भी हुई थी। तभी से ही दोनों की यह जुगल जोड़ी प्रदेश में सभी मोर्चों पर साथ-साथ काम करते आ रहे है।मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत हेतु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा‌ और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी है। यह भी लिखा है कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में लागू हो रही कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।

यानि चुनावी साल में शिव-विष्णु की भूमिका महत्वपूर्ण है। वही चुनावी साल में 24 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी हो रही है। शिव-विष्णु के नेतृत्व में हो रही बैठक यही संकेत दे रही है कि यह जोड़ी कमाल की है, जिसका नजरिया 2023 की रणनीति में कमाल दिखाएगा। पार्टी का भरोसा इन पर बना हुआ है। हालांकि बीते दिनों शिवराज सिंह ने एक बयान देकर ये बयां कर दिया था की वो तो अब केंन्द्र में जाने वाले है? दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी में बदलाव को लेकर कहा कि मैं अपनी भूमिक खुद तय नहीं कर सकता हूं। CM शिवराज से एक न्यूज एजेंसी ने पूछा की क्या वह राष्ट्रीय राजनीति में अपने लिए कोई भूमिका देखते हैं। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पार्टी में किसी भी योगदान के बारे में खुद फैसला नहीं कर सकता। पार्टी जो भी फैसला करेगी, मैं करूंगा। अगर पार्टी मुझसे पार्टी कार्यक्रमों में कालीन बिछाने को कहेगी तो मैं वह करूंगा। चौहान ने कहा कि एक अच्छा पार्टी कार्यकर्ता वह है जो अपने बारे में निर्णय नहीं लेता है। यह पार्टी तय करेगा कि कौन सा व्यक्ति किस स्तर पर फायदेमंद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *