bagun smubrai

MP Bagun Sumbrai: भारत के इस सांसद की थी 28 पत्नियां!, रहता था नंगे बदन

Bagun Sumbrai: आपने अक्सर 1, 2, 3 या 4 पत्नियों वाला पति देखा होगा परन्तु क्या आपने कभी 28 पत्नियों के पति के बारे में सुना है? नहीं न परन्तु आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की कहानी सुनाने जा रहे हैं जिनकी 28 पत्नियाँ थी। इतना ही नहीं बहुपत्नियों के लिए चर्चा में भी रहे। हम बात कर रहे है। बागुन सुम्ब्राई की। बागुन सुम्ब्रई चाईबासा से चार बार विधायक और सिंहभूम के पांच बार सांसद रहे है।

अंतिम सांस तक रहे नंगे बदन

बागुन सुम्ब्रई का जन्म 1924 में हुआ था, बागुन सुम्ब्रई जब 21 साल के हुए तब राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और विनोबा भावे की प्रेरणा से खुला बदन रहने का निर्णय लिया। इसके पश्चात बागुन सुम्ब्रई साड़ी जिंदगी खुला बदन ही रहे, शरीर पर केवल सफेद और हरे रंगा का गमछा ही डाला। चाहे कैसी भी ठंड़ पड़े या कैसी भी बरसात हो उनका बदल खुला ही रहा। वह जब भी संसद या विधानसभा जाते तो कैमरों की लाइने लग जाती।

28 पत्नीयों के लिए रहे चर्चा में

बागुन सुम्ब्रई अक्सर अपनी 28 पत्नियों के लिए चर्चा का विषय बने रहे। बताया जाता है कि बागुन सुम्ब्रई की 28 पत्नियाँ थीं लेकिन बागुन सुम्ब्रई खुद सिर्फ पांच पत्नियां होने की बात स्वीकार करते थे। एक बार बिहार विधानसभा में बागुन सुम्ब्रई की कई पत्नियों को लेकर बहस हुई। जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिले में 28 महिलाओं के पति के रूप में बागुन सुम्ब्रई के नाम का जिक्र आने की बात सामने आई थी। कई बार तो दावा किया गया कि उनकी 50 पत्नियां थी।

साईकिल से जीता चुनाव

बागुन सुम्ब्रई ने पहला चुनाव 910 रूपए में 1967 में जीता था। बागुन सुम्ब्रई ने साल 1967 में झारखंड पार्टी के टिकट पर चाईबासा से पहला चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वे अपने समर्थकों के साथ साईकिल से पूरे विधानसभा में घूम-घूम कर प्रचार करते थे। चुनाव के अंतिम समय में पैसे के अभाव में उन्होंने अपनी साईकिल 125 रुपये में गिरवी रख दी थी। चुनाव जीतने के 6 महीने बाद पैसा देकर साईकिल वापस ली।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *