इमरती देवी की महिलाओं से नोकझोंक, पूछा लिया किसे वोट दिया था?

इमरती देवी की महिलाओं से नोकझोंक, पूछा लिया किसे वोट दिया था?

डबरा में पूर्व मंत्री इमरती देवी और भाजपा पार्षद के बीच नोकझोंक हो गई। पार्षदों ने काम नहीं होने के चलते अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जब पार्षदों ने इमरती देवी से पूछा कि हमारे वार्ड से भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इसके बाद इमरती देवी ने जो कहा उसे सुनकर सब दंग रह गए। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि भेदभाव तो होगा। हमारे साथ हुआ था, तो हम भी करेंगे। इमरती देवी के इस जबाव को सुनकर महिला कार्यकर्ताओं ने कहा की हमने तो आपको विधायक बनाने के लिए हाथ को वोट दिया था।

काम सारे होंगे पर भेदभाव तो होगा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नपा अध्यक्ष लक्ष्मी राजा एवं अन्य पीआईसी सदस्यों के साथ वार्ड में पहुंचीं थीं। यहां पार्षद के साथ ही वार्ड के लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने वार्ड की समस्याएं बताकर परिषद द्वारा काम न कराने की शिकायत की। पार्षद ने कहा कि हमारे वार्ड से भेदभाव क्यों किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि काम सारे होंगे पर भेदभाव तो होगा।

इमरती ने कहा किसे वोट दिया था…

लोगों ने पूछा कि क्यों होगा, तो पूर्व मंत्री बोलीं कि जब हमारे साथ हुआ तो तुम्हारे साथ भी भेदभाव होगा। जब वार्ड की महिलाओं ने कहा कि हमने आपको विधायक बनाने के लिए वोट दिया था, तो उन्होंने पूछा- काहे पर वोट दिया था? तब महिलाओं ने कहा कि हाथ पर, तो इमरती ने कहा कि हम तो महाराज के साथ भाजपा में चले गए तो तुमने तो हमें हराया है। इसके बाद तीखी बहस होने लगी। लोगों की नाराजगी देखकर पूर्व मंत्री इमरती देवी और नगर पालिका अध्यक्ष मौके से रवाना हो गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *