MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज को कांग्रेस में ला सकते है दिग्विजय सिंह, जानिए पूरी खबर

MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज को कांग्रेस में ला सकते है दिग्विजय सिंह, जानिए पूरी खबर

MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कांग्रेस में आएंगे? जी हां यह खबर सुनकर आप थोड़ा चौंकेंगे लेकिन यह बात पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कही है। दसअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान की स्टेट हैंगर पर हुई मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात स्टेट हैंगर पर शरद यादव के पार्थिव देह का इंतजार करते समय हुई। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसी को लेकर राजनैतिक गलियारों में तेजी से चर्चा है। दानों नेताओं की मुलाकात को लेकर कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।

दिग्विजय सिंह चाहेंगे तो शिवराज को भी कांग्रेस में खींच लाएंगे

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह चाहेंगे तो शिवराज को भी कांग्रेस में खींच लाएंगे। सज्जन सिंह वर्मा रविवार को रतलाम पहुंचे थे। जहां उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। हम 160 सीटें जीत रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस के पास दो शेर है। एक कमलनाथ तो दूसरा दिग्विजय सिंह।

जिनको दगा देना था वो चले गए

जब मीडिया ने सज्जन सिंह वर्मा से दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हमारे नेता हैं। वह 10 साल मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष रहे है। वे इतने ताकतवर हैं कि चाह लें तो शिवराज को भी कांग्रेस में खींच लाएं, लेकिन हमें उनकी जरूरत नहीं है। जिनको दगा देना था वो चले गए अब दो ही कद्दावर नेता हैं। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *