MP BREAKING: भाजपा नेता की कटी नाक, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

MP BREAKING: भाजपा नेता की कटी नाक, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

MP BREAKING: मध्यप्रदेश में तमाम प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी चाइनीज मांझे का उपयोग बंद नहीं हो पा रहा है। बीते शुक्रवार को उज्जैन में एक भाजपा नेता चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। नगर के भाजपा नेता विष्णु पोरवाल चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनकी नाक और होंठ कट गए। बीजेपी नेता को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कर कहना है कि उनकी सर्जरी करनी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन माधव नगर पुलिस का कहना है​ कि 40 वर्षीय विष्णु पोरवाल भाजपा के दीनदयाल मंडल के कार्यालय मंत्री हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। बाइक विष्णु पोरवाल ही चला रहे थे। उसी दौरान ऋषिनगर में बगीचे के पास उनके चेहरे पर चाइनीज मांझा आकर फंस गया। इससे उनके होंठ व नाक कट गई। इसके बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं इससे पहले पिछले साल एक 11वीं की छात्रा का चाइनीज मांझा से गला कटने के कारण मौत हो गई थी। वही इसी साल 4 लोग चाइनीज मांझा से घायल हो चुके है। इन घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में चाइनीज मांझे को प्रतिबंधित किया है। लेकिन इसके बाद भी घटनाए हो रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *