MP ELECTION 2023

MP NEWS: बड़ा एक्शन, मध्य प्रदेश कांग्रेस के 23 पदाधिकारी हुए बर्खास्त

MP ELECTION 2023 NEWS

MP NEWS: मध्य प्रदेश कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आई है। एमपी युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिनमें 3 प्रदेश सचिव और 1 जिला अध्यक्ष सहित 19 विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं। इस सबंध में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के साथ यह भी कहा गया है कि जो भी नेता, कार्यकर्ता अपने काम में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की बड़ी सर्जरी

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सर्जरी की है। युवा कांग्रेस ने ऐसे पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है, जो लंबे समय से निष्क्रिय थे। युवा कांग्रेस ने कहा है कि संगठन के प्रति उदासीनता और कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन न करने तथा लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से दायित्व से पदमुक्त किया जाता है। इसी के साथ बाकियों को भी चेतावनी दी गई है कि जो संगठन के मानदंडों पर खरे नहीं उतरेंगे, भविष्य में उनपर भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

20 जनवरी को बुलाई बैठक

संगठन में बड़ी सर्जरी करने के बाद युवा कांग्रेस ने 20 जनवरी को एक बैठक बुलाई है। जिसमें मिशन 2023 को लेकर चर्चा होगी। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि शुक्रवार 20 जनवरी को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *