avinash lavania news

Bhopal News: भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 18 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

18 कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड-

Bhopal News: मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने 18 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी कर्मचारियों को बूथ लेवल ऑफिसर बनाया गया था और वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए कार्य सौंपा गया था। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पाया कर्मचारी अपने कार्य को सही ढंग से नहीं कर रहे हैं और कुछ कर्मचारी कार्य कर ही नहीं रहे हैं इसी लिए यह कार्यवाही की गई है।

2023 में हैं विधानसभा चुनाव इसीलिए निर्वाचन आयोग कर रहा है तेजी से काम-

आपको बता दें अगले साल अतः 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं इसी लिए निर्वाचन आयोग कई BLO के माध्यम से नए वोटर को जोड़ने का काम कर रहा है साथ ही जिन वोटरों के वोटरकार्ड में कोई सुधार की रिक्वेस्ट आ रही है उनके वोटर कार्ड में सुधार का कार्य भी तेजी से जारी है।

कारण बताओ नोटिस किया गया था जारी फिर भी नहीं सुधरे थे 18 कर्मचारी-

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य तेजी से जारी है साथ ही में मोडिफिकेशन भी तेजी से किये जा रहे हैं और इस कार्य के लिए भोपाल जिले में 2000 से अधिक बीएलओ को सक्रीय किया गया है और कई बीएलओ अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं परन्तु कुछ बीएलओ काम में लापरवाही बरत रहे थे जिसके बाद उन्हें नोटिश जारी किया गया था परन्तु नोटिस जारी होने के पश्चात भी यह कर्मचारी नहीं सुधरे। इसी कारण कलेक्टर ने सख्त कारवाही करते हुए 18 कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिन बीएलओ को सस्पेंड किया गया उनके नाम की लिस्ट-

  • कलीम मेहर अंसारी, सहायक ग्रेड-3, अधीक्षण यंत्री पीएचई कोलार रोड,
  • नीरज त्यागी, सहायक ग्रेड-3, संचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय
  • अनिल मेराल सहायक ग्रेड-3
  • एलएन त्रिवेदी, सहायक ग्रेड-3, संचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय,
  • रंजन कुमार सक्सेना, सहायक ग्रेड-3, परियोजना संचालक लोनिविपीआईयू निर्माण भवन,
  • शैलेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड -3 संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म,
  • प्रभाशंकर मिश्रा स्थाई कर्मी कार्यालय वन मण्डल अधिकारी खेल परिसर 74 बंगले,
  • विरेन्द्र कुमार खेर सहायक ग्रेड-3 अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक क्षतिपूर्ति वन्नीकरण एवं जलग्रहण क्षेत्र उपचार वृत्त,
  • विपिन ठाकुर अनरेक्षक, परियोजना संचालक लोनिविपीआईयू निर्माण भवन,
  • स्वदेश कुमार प्रजापति सहायक ग्रेड-3 संचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय,
  • शंकुन्तला राठौर सहायक ग्रेड-3,
  • दिलवर सिंह, सहायक ग्रेड-3,
  • नाथू राम प्रजापति सहायक ग्रेड-3, सरदार बल्लभ भाई पोलोटेक्निक कालेज,
  • सागर गोयल सहायक ग्रेड-3, केन्द्रीय भू-जल बोर्ड,
  • सौरभ रघुवंशी सहायक ग्रेड-3, राज्य पशु पालन प्रशिक्षण संस्थान कुक्कुट भवन माता मंदिर,
  • भैरवेश गौर सहायक ग्रेड-3, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विंध्याचल,
  • बीरेन्द्र कोरे, कलाकार, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण भोपाल संभाग भोपाल
  • रंजना पाटिल, कलाकार, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण भोपाल संभाग भोपाल

यह भी पढ़ें-

Pathaan Movie: पठान मूवी के गाने को लेकर जानिये क्या हंगामा खड़ा हो गया है

Bhopal Accident News: भोपाल में 2 टू व्हीलर की टक्कर हुई, बचाने आये लोगों को अनियंत्रित वैगनआर कार ने टक्कर मार दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *