LIVE MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: कांग्रेस ने 8 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा की झोली में पहुंची 10 सीटें

LIVE MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: कांग्रेस ने 8 सीटों पर किया कब्जा, भाजपा की झोली में पहुंची 10 सीटें

LIVE MP Nagar Nikay Chunav Result 2023

मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। सभी निकायों के परिणाम आ चुके है। कांग्रेस ने इस चुनाव में 8 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं सत्ताधारी दल भाजपा 10 सीटें जीतने में कामयाब रही। जबकि जैतहरी नगर परिषद में दो निर्दलीय पार्षद किंगमेकर होंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस के खाते में दो नगर पालिका सीट और 6 नगर परिषद सीट आई है। जबकि सत्ताधारी दल ने चार नगर पालिका और 6 नगर परिषद में जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघौगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत हासिल की है। जबकि भाजपा को 8 वार्डों में जीत मिली है।

राजपुर, बड़वानी,जैतहरी में भाजपा की जीत

बड़वानी जिले के राजपुर नगर परिषद में बीजेपी की जीत हुई है। बीजेपी ने 15 में से 11 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को केवल चार सीटों से संतोष करना पड़ा है। वही बड़वानी नगर पालिका में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 24 में से 14 बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस की विजय हुई है। अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद के 15 वार्डों में से 7 वार्डों में बीजेपी 6 वार्डों में कांग्रेस एवं 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

किसको कितने मिले वार्ड

धार
भाजपा 18
निर्दलीय 3
काँगेस 9

डही
भाजपा 10
कांग्रेस 4
निर्दलीय 1

मनावर
भाजपा 9
कांग्रेस 6

कुक्षी
कांग्रेस 8
भाजपा 7

धरमपुरी
कांग्रेस 9
भाजपा 5
निर्दलीय 1

सरदापुर
कांग्रेस 9
भाजपा 6

राजगढ़
कांग्रेस 9
भाजपा 6

धामनोद
कांग्रेस 9
भाजपा 6

पीथमपुर
कांग्रेस 17
भाजपा 13
निर्दलीय 1

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *