धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री: बागेश्वर महाराज करने जा रहे शादी, भरे मंच से किया ऐलान

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री: बागेश्वर महाराज करने जा रहे शादी, भरे मंच से किया ऐलान

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री: बागेश्वर महाराज करने जा रहे शादी, भरे मंच से किया ऐलान

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री: सुर्खियों में आए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही शादी करने जा रहे है। इस बात का खुद उन्होंने ऐलान किया है। बागेश्वर सरकार ने कहा कि वो जल्दी ही शादी करेंगे, लेकिन उनकी शादी किससे होगी इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं बताया। बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की रात लगे दरबार के दौरान बागेश्वर महाराज ने अपनी शादी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी शादी जल्द होगी लेकिन कब होगी यह नहीं बताया। महाराज ने आगे कहा कि उनकी शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

हम जल्दी ही करेंगे शादी

महाराज ने अपनी शादी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि देखिए हम कोई चमत्कारी, साधु-संत या महात्मा नहीं है। हम एक साधारण इंसान हैं। हम बालाजी की सेवा करते हैं। हमारी शादी की बात चलती रहती है। हम जल्दी ही शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि शादी में सभी लोगों को नहीं बुलाया जा सकता है इसलिए हम इसका लाइव प्रसारण करवा देंगे।

बता दें कि बागेश्वर सरकार की उम्र अभी 27 साल है। उनके इस बयान के बाद अब अटकलें लगाई जा रही है कि आखिर बागेश्वर धाम सरकार किसके साथ शादी करेंगे। बता दें कि इन दिनों बागेश्वर धाम में गरीब लड़कियों के सामूहिक शादी की तैयारियां चल रही हैं। बागेश्वर धाम में हर साल गरीब लड़कियों की सामूहिक शादी का आयोजन किया जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *