Mahakal Bhasma Aarti News: महाकाल की भष्म आरती के दर्शन हुए फ्री, इस दिन से मिलेगा निशुल्क प्रवेश, श्रद्धालुओं में ख़ुशी की लहर

Mahakal Bhasma Aarti News: जल्द ही महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है अब महाकाल के दर्शन और भष्म आरती में शामिल होना निशुल्क होने जा रहा है। अब उज्जैन शहर के श्रृद्धालु सप्ताह में एक दिन महाकाल की भस्मारती में नि:शुल्क प्रवेश ले पाएंगे। यानि इसके लिए उन्हें फीस नहीं देनी होगी। परन्तु यह सुविधा सिर्फ उज्जैन के निवासियों के लिए ही रहेगी।

जुलाई से शुरू हो सकती है यह सुविधा-

दरअसल महाकाल के दर्शन के लिए पूरे देश और दुनियां से प्रतिदिन कई श्रद्धालु आते हैं जिसके चलते उज्जैन के लोकल निवासी महाकाल की भष्म आरती में शामिल नहीं हो पते हैं और इसी विषय को लेकर स्थानी लोगों की मांग थी की उन्हें भष्म आरती में शामिल होने दिया जाए और अब उज्जैन के निवासियों के लिए ये खास सुविधा शुरू की जा रही है। जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। सांसद अनिल फिरोजिया के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार कर लिया है। एक-दो दिन में नि:शुल्क भस्म आरती सुविधा शुरू करने की तारीख, सप्ताह का दिन तथा श्रद्धालुओं की संख्या तय कर ली जाएगी।

अभी क्या है प्रावधान-

आपको बता दें कि वर्तमान में भस्म आरती दर्शन के लिए 200 रुपए का शुल्क देना होता है। जबकि गर्भगृह में जल चढ़ाने के लिए 700 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ती है। भष्म आरती में पहले 300 लोग ही शामिल हुआ करते थे। वर्तमान में करीब 500 श्रद्धालु हिस्सा बन सकते हैं। 250 शुल्क देकर शीघ्र दर्शन व्यवस्था भी है। ज्यादा जानकारी मंदिर की वेबसाइट https://shrimahakaleshwar.com/ पर जाकर जानकारी ली जा सकती है और आप निशुल्क बुकिंग करवा सकते हैं।

लंबे समय से श्रद्धालु कर रहे थे मांग-

सांसद फिरोजिया के अनुसार लंबे समय से शहरवासियों द्वारा भगवान महाकाल के नि:शुल्क दर्शन की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सप्ताह में एक दिन शहर की जनता को नि:शुल्क भष्म आरती दर्शन कराने का प्रस्ताव दिया गया था।मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सांसद ने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर का कहना है कि जुलाई माह से निशुल्क सुविधा की शुरुआत हो जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *