साल 2022 में इस भारतीय शख्स ने गूगल में सर्च के मामले में PM मोदी को किया पीछे।
गूगल ने हाल ही में अपनी Year in Search Report 2022 को जारी किया है।
इस लिस्ट में पीएम मोदी से आगे एक अन्य भारतीय निकल गई है।
भारत में इस साल की टॉप 5 सर्च में ज्यादातर खेलों ने अपनी
जगह बनाई।
इस लिस्ट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सबसे आगे रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारतीयों में बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है, PM मोदी से भी ज्यादा बार।
बता दें कि मोहम्मद साहब पर विवादित बयान देकर नूपुर शर्मा काफी चर्चा में रही थीं इसीलिए उनको सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है।
बात करें वर्ल्डवाइड तो Wordle पूरी दुनियां में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है।
Wordle एक आम सा 5-लेटर वर्ड गेम है, इसमें हर 24 घंटे में एक नया शब्द लोगों के लिए
आता है।
वर्ल्डवाइड टॉप 5 सर्च लिस्ट यह रही-
1) Wordle
2) India vs England
3) Ukraine
4) Queen Elizabeth
5) Ind vs SA
टॉप 5 इंडियन सर्च लिस्ट यह रही-
1) Indian Premier League(IPL)
2) CoWIN
3) FIFA World Cup
4) Asia Cup
5) ICC T20 World Cup
अगली स्टोरी देखें-
E RUPI क्या है और यह कैसे काम करता है?