क्यों खेला जाता है ओलम्पिक गेम?, क्या है इसका इतिहास? आइये जानते हैं।

प्राचीन यूनान: ओलम्पिक खेलों की शुरुआत प्राचीन यूनान में लगभग 776 ई.पू. में ओलम्पिया में हुई थी।

प्राचीन ओलम्पिक में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, मुक्केबाजी, पैनक्रेशन (कुश्ती और मुक्केबाजी का मिश्रण), और घुड़सवारी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

प्राचीन ओलम्पिक खेल लगभग 1200 साल तक चले। 

आधुनिक ओलम्पिक खेलों का पुनरुद्धार 19वीं सदी के अंत में हुआ, जिसका श्रेय मुख्य रूप से फ्रांसीसी शिक्षाविद पियरे डी कूबर्टिन को जाता है। 

image creadit-wikipedia

23 जून 1894 में, फ्रांस के पेरिस में अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) की स्थापना हुई।

पहले आधुनिक ओलम्पिक खेल 1896 में एथेंस(ग्रीस) में आयोजित हुए।

इस आयोजन में 14 देशों के 241 खिलाड़ियों ने नौ खेलों में 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

20वीं सदी की शुरुआत में ओलम्पिक खेलों का आकार और लोकप्रियता बढ़ी।

ओलम्पिक खेल 1916 (प्रथम विश्व युद्ध के कारण) और 1940 और 1944 (द्वितीय विश्व युद्ध के कारण) में रद्द कर दिए गए।

खेल 1948 में लंदन में फिर से शुरू हुए।

1960 के रोम ओलम्पिक खेलों को पहली बार पूरी तरह से टेलीविजन पर प्रसारित किया गया, जिससे खेलों की वैश्विक पहुँच और लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई।

टोक्यो 2020: COVID-19 महामारी के कारण 2021 तक स्थगित कर दिए गए।

पेरिस 2024: इस बार ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी पेरिस कर रहा है, जिसमें स्थिरता और नवाचार पर जोर दिया जा रहा है।